अनूपपुर 22 सितम्बर 24*कोतमा पुलिस के व्दारा अवैध रेत परिवहन करने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)22/09/2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि केवई नदी पैरीचुआ में कुछ लोग ट्रेक्टर से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं सूचना पर हमराह पुलिस स्टाफ के मौके से जाकर रेड कार्यवाही की गई तो पैरीचुआ में एक नीले रंग का स्वराज कम्पनी का बिना नंबर का ट्रेक्टर का चालक रेत लोड कर परिवहन करते पाया गया चालक से नाम पता पूछने पर एहसान उर्फ मिन्टू अंसारी निवासी पैरीचुआ थाना कोतमा का होना एवं ट्रेक्टर के स्वामी के कहने पर केवई नदी से चोरी से रेत निकाल कर लोडकर परिवहन करना बताया जिसके कब्जे से एक नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर बिना नंबर जिसके ट्राली मे अवैध रेत लोड कुल मशरूका 603000/- रूपये का जप्त कर आरोपी एहसान उर्फ मिन्टू अंसारी एवं ट्रेक्टर मालिक के विरूद्ध अपराध 405/24 धारा 303(2),317(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जिसमे महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक श्री सुन्द्रेश सिंह , एवं सभी पुलिस कर्मियों की भूमिक सराहनीय रही ।

More Stories
कानपुर नगर 16 नवम्बर 26*पनकी में छठ पूजा समिति के तत्वाधान में मनाया पर्व आतिशबाजी से जगमगाया आसमान*
नई दिल्ली 16 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मथुरा 15 नवंबर 26 केशव धाम चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल श्री राधा निकुंज में युवती ने की आत्महत्या*