अनूपपुर 21 सितम्बर 24*शासकीय हाईस्कूल पिपरिया के नजदीक अवैध शराब विक्रय की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) 21 सितंबर शासकीय हाईस्कूल पिपरिया अनूपपुर के प्राचार्य एवं शिक्षकगण के द्वारा पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान से कार्यालय में मिलकर विद्यालय के समीप एक दबंग व्यक्ति सुखलाल पटेल के द्वारा अपनी किराना दुकान से अवैध शराब बेचें जाने की शिकायत की गई। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया जाकर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा अरविंद जैन टी. आई. कोतवाली को निर्देशित किया जाकर ग्राम पिपरिया में पुलिस रेड कराई गई और सुखलाल पटेल पिता श्रीपाल पटेल उम्र करीब 54 साल निवासी पिपरिया को अपनी किराना दुकान में विक्रय हेतु रखी हुई अवैध बियर की 10 बाटल व 27 केन कुल 20 लीटर कीमती 4950 रूपये की जप्त की जाकर अपराध क्रमांक 424/24 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपी सुखलाल पटेल की किराना दुकान जिससे अवैध शराब का विक्रय किया जाता था को पुलिस द्वारा जांच हेतु सीलबंद कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि किसी भी विद्यालय के नजदीक अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पर सख्त कार्रवाई की जाए।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*