[10/16, 5:20 PM] +91 94251 82776: पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य के कारण विभिन्न स्थानों पर 17 से 26 अक्टूबर तक विद्युत आपूर्ति रहेगी अवरुद्ध
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे )16 अक्टूबर 2024/ म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमि. अनूपपुर के अधीक्षण अभियंता ने बताया है कि संचा./संधा. उप संभाग राजेन्द्रग्राम अंतर्गत आने वाली समस्त 33 के.व्ही. लाइनों, 11 के.व्ही. लाइन एवं ट्रांसफार्मरों का अति आवश्यक पोस्ट मानसून मेंटिनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके कारण 17 अक्टूबर 2024 को 33 के.व्ही. राजेन्द्रग्राम से बेनीबारी फीडर के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं, 33 के.व्ही. राजेन्द्रग्राम से अमरकंटक फीडर के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। इसी प्रकार 18 अक्टूबर 2024 को 33 के.व्ही. रूसा तथा 33 के.व्ही. करंजिया फीडर के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 19 अक्टूबर 2024 को 33 के.व्ही. हरदी फीडर के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 20 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. बम्हनी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही जालेश्वर फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. लीला फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 21 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. बसनिहा फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही नवोदय फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं तथा 11 के.व्ही. दूधी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 22 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. करौंदी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही अमरकंटक फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. पोंड़की फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. टेढ़ी लालपुर फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 23 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. करपा फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं तथा 11 केव्ही भेजरी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 24 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. राजेन्द्रग्राम फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही लालपुर फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. खाटी बिलासपुर फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. बेनीबारी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 25 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. दमेहड़ी (पिपरा टोला) फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही खमरौध फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 26 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. सरई फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। कार्य के अनुसार विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहने की समयावधि को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
[10/16, 5:22 PM] +91 94251 82776: कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर एक शस्त्र अनुज्ञप्ति किया निरस्त
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)16 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षल पंचोली ने पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के प्रतिवेदन के आधार पर आयुध अधिनियम 1959 में निहित प्रावधान के तहत एक शस्त्र अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। यह अनुज्ञप्ति जिले के गेट दफाई भालूमाड़ा निवासी नत्थूलाल प्रजापति के पक्ष में जारी किया गया था। अनुज्ञप्ति निरस्त की कार्यवाही नत्थूलाल प्रजापति के पुत्र सूजल प्रजापति द्वारा शस्त्र दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने एवं शस्त्र के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करने से आयुध अधिनियम के प्रावधान तथा शस्त्र अनुज्ञप्ति के शर्तों का उल्लंघन होने पर की गई है।
More Stories
नई दिल्ली 19अक्टूबर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली 19अक्टूबर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ18अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*