अनूपपुर 08 जुलाई 24*पुलिस अधीक्षक अनूपपुर की कार की ठोकर से एक युवक की मौत, एक घायल, मोटर साइकिल कार से हुई जबरदस्त टक्कर*
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)08जुलाई/सोमवार की सुबह अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य बैरीबांध गांव के समीप अनूपपुर से अमरकंटक बैठक में जा रहे पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवांर की कार से राजेन्दगाम से अनूपपुर की ओर आ रहे मोटरसाइकिल सवार से टक्कर होने पर एक युवक की घटना स्थल में मौत हो गई वहीं मोटरसाइकिल में सवार एक अन्य युवक तथा कार चालक के घायल होने पर जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती किया गया है, मोटरसाइकिल, कार दुर्घटना के होने की घटना पर पुलिस जांच में जुटी हुई है,एसपी की कार से दुर्घटना से युवक की मौत होने पर संभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने भी घटना स्थल एवं जिला चिकित्सालय पहुंचकर घटना के संबंध में बारीकी से निरीक्षण किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अनूपपुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवांर कार से अमरकंटक में आयोजित एक बैठक में सम्मिलित होने जा रहे थे तभी अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर स्थित बैरीबांध गांव के पास राजेंद्रग्राम से मोटरसाइकिल में सवार होकर अनूपपुर की ओर आ रहे दो युवक की कार से जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे 34 वर्षीय युवक बहोरन सिंह पिता चरनू सिंह निवासी ग्राम पड़री थाना राजेंद्रग्राम की शरीर में कई स्थानों पर गंभीर चोट आने पर स्थल पर ही मौत हो गयी वही एक अन्य युवक के साथ कार चालक को गंभीर चोट आने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया है घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया घटना की जानकारी पर डीसी सागर एडीजीपी शहडोल ने घटना स्थल एवं जिला चिकित्सालय पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए ।
पुलिस अधीक्षक के पास लगी गाड़ी प्राइवेट, किराया की थी ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**