अनूपपुर म0प्र023मार्च24*कदमसरा गांव के दोहरी हत्या का आरोपी अनूपपुर पुलिस द्वारा 24 घंटे में गिरफ्तार*
अनूपपुर( मध्यप्रदेश राजेश शिवहरे) शहडोल रेंज की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटनाक्रम की जानकारी दी , जिला के थाना जैतहरी अन्तर्गत दिनांक 21/03/2024 को दो हत्या के अपराध पंजीबद्ध हुए जो निम्नानुसार हैं :-
(अ) अपराध क्र. 138/2024 धारा 363, 302, 201 भादवि।
(ब) अपराध क्र. 141/2024 धारा 302, 201 भादवि।
उपरोक्त दोनों ही अपराध जघन्य होने से चिन्हित एवं सनसनीखेज अपराध में शामिल किये गये हैं।
उपरोक्त घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल जोन डी.सी. सागर, पुलिस उप महानिरीक्षक, शहडोल रेंज सविता सोहाने, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पंवार, अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर शिवकुमार सिंह एवं एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा घटना स्थल पर पहुँचे। अति0 पुलिस महानिदेशक सागर द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कर पुलिस अधीक्षक एवं अनुसंधान टीम को अपराध में फोरेंसिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अनुसंधान करने के निर्देश दिये गये। साथ ही अनुसंधान में परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं पी.एम. रिपोर्ट का विश्लेषण कर अनुसंधान में शामिल करने के निर्देश दिये गये। निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा एफ.एस.एल. अधिकारी, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, पुलिस डॉग मय हेंडलर सहित तीन थानों का पुलिस बल सर्चिंग, अनुसंधान में सहायता हेतु लगाया गया।
अपराध क्रमांक 138/2024 में नाबालिग बालिका, आयु लगभग 12 वर्ष निवासी ग्राम कदमसरा की लाश गॉंव के पास नाले के किनारे जंगल की झाड़ियों में मिली, जिसका धारदार हथियार से गला कटा हुआ, सिर में गहरी चोट होकर शव खून से लथपथ पाया गया। इस घटना पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। एडीजीपी डी.सी. सागर द्वारा अपराध में अज्ञात आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को रूपये 30,000/- के नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई।
पुलिस अनुसंधान में पाया गया कि घटना दिनांक 20/03/2024 को आरोपी राजेश उर्फ गोलू पनिका, मृतिका रूपा के पति नीलू पनिका के सुबह मजदूरी करने जाने के बाद उसके घर गया। जहां मृतिका की बालिका ने आरोपी राजेश उर्फ गोलू एवं बालिका की मॉं रूपा को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद से ही आरोपी राजेश उर्फ गोलू अनैतिक संबंध की बदनामी से बचने के लिए बालिका को हटाने का प्लॉन बनाया। इसके लिए आरोपी ने बालिका को उसकी मॉं के घर में पेंट करने वाला ब्रश राजनारायण के घर से लाने को कहा तथा बालिका को 50/- रूपये देकर तम्बाखू का पाउच किराना दुकान से लाने तथा बचे हुए पैसे स्वयं रखने के लिये लालच देकर भेज दिया। मृतिका रूपा की बालिका जैसे ही बाहर गई, आरोपी राजेश उर्फ गोलू ने बालिका को अगवाकर गांव के पास जंगल ले गया। जहॉं आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया तथा पत्थर से मारकर, धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और गांव से बाहर फरार हो गया।
इसी अनुक्रम में अपराध क्रमांक 141/2024 धारा 302, 201 भादवि के अनुसंधान में पाया गया कि, मृत बालिका की मॉं रूपा बालिका की दिन भर तलाश एवं इंतजार करती रही, शाम को 7-8 बजे आरोपी राजेश उर्फ गोलू जब अपने मित्र लवकुश के घर सोने के लिये जा रहा था, तब मृतिका की मॉं रूपा ने आरोपी राजेश उर्फ गोलू से बालिका की पता-तलाश के बारे में पूछताछ करने पर मृतिका रूपा पनिका एवं आरोपी राजेष उर्फ गोलू के बीच झगड़ा विवाद हुआ, तो आरोपी ने मृतिका रूपा पर लोहे की रॉड से अनेक वार किये जिससे वह बेहोश हो गई, जिस पर आरोपी ने नायलोन की रस्सी से महिला रूपा के गले में फंदा लगा कर दम घोंटने की कोशिश की, फिर उसी रस्सी से पटाव की लकड़ी, बल्ली से बॉंधकर रूपा को फॉंसी पर लटका दिया। इस कारण महिला रूपा की मृत्यु हो गई। इस प्रकार, उपरोक्त दोनों अन्धी हत्याओं की गुत्थी अनूपपुर पुलिस द्वारा मात्र 24 घण्टे में आरोपी को ज्ञात कर, गिरफ्तारी कर, सुलझा दिया गया।
उपरोक्त दोहरे हत्या कांड का खुलासा करने में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही है ।

More Stories
कानपुर नगर 2 मार्च 26*सरकारी नाले के निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टता का मामला आया सामने
कानपुर नगर 2 मार्च 26*होली त्यौहार के मद्देनजर थाना शिवराजपुर पुलिस द्वारा पैदल गश्त
रोहतास 2 मार्च 26*मंडल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों ने दोहराया ‘सेवा संकल्प’*