अजमेर २९ मई २६ * अजमेर में स्कॉर्पियो से मिली चार जली लाशें, हत्या के बाद शव जलाने की आशंका
अजमेर * राजस्थान के अजमेर जिले में सड़क किनारे खड़ी एक जलती हुई स्कॉर्पियो से चार लोगों के जले हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच राम सिंह, उनकी पत्नी सुरज्ञान देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के रूप में हुई है। सुरज्ञान देवी जिला परिषद सदस्य थीं और कांग्रेस से जुड़ी बताई जा रही हैं।
घटना के बाद पुलिस जब परिवार के घर पहुंची तो वहां खून के निशान मिले, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। वहीं स्कॉर्पियो के अंदर सीटें फोल्ड अवस्था में मिलीं, जिसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि शवों को गाड़ी में रखने के बाद आग लगाई गई।
प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन जांच में जुटी है।

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*