कर्नलगंज तहसील में अधिवक्ता कोरोना संक्रमित,फैली दहशत
कर्नलगंज,गोंडा। तहसील कर्नलगंज में एक अधिवक्ता के कोरोना संक्रमित हो जाने से उनके साथी अधिवक्ता व तहसील के कर्मचारियों में दहशत फैल गयी। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए कर्नलगंज तहसील के बार एसोसिएशन के महामंत्री सूर्यकान्त तिवारी उर्फ वेद तिवारी ने बताया कि तहसील में एक अधिवक्ता साथी के कोविड पॉजिटिव होने से तहसील के अधिवक्ताओं,कर्मचारियों सहित अन्य लोगो में दहशत है। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी से तहसील को सेनेटाइज कराने के साथ ही तहसील के दोनों गेटों पर थर्मल स्क्रीनर लगवाने की मांग की गई है। वहीं तहसील से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील परिसर को सैनिटाइज कराने के लिये संबंधित को निर्देशित किया गया है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर26 कोसी स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा का महामंथन
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर 26 *मरंगा में दौड़ प्रतियोगिता का जोश, महापौर विभा कुमारी ने लगाई युवाओं में ऊर्जा की दौड़*
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर26 कसबा: दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद अलर्ट, विसर्जन और रावण दहन स्थल का मोहम्मद इरफान कामिल