हुसैनाबाद21सितम्बर25*शोक की लहर: लोकप्रिय युवा नेता शेर अली की माताजी का दिल्ली में निधन,
कल होगा सुपुर्दे ए खाक
हुसैनाबाद, 21 सितंबर 2025 हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के चर्चित और लोकप्रिय युवा नेता शेर अली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पूज्य माताजी का बीती रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से बीमार थीं और दिल्ली में भर्ती थीं, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा था।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि लगभग 12:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर आज रात दिल्ली से हुसैनाबाद स्थित उनके पैतृक आवास — मोहल्ला लंबी गली, लाया जाएगा, जहां उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगें।
स्वर्गीय माताजी को कल, दिनांक 22 सितंबर 2025 को हुसैनाबाद के मोहल्ला इस्लामगंज कब्रिस्तान में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
इस दुःखद समाचार के फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शेर अली के शुभचिंतक, समर्थक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी लगातार उनके संपर्क में है। ढांढस बंधा रहे हैं।
शेर अली न केवल एक उभरते हुए जननेता हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी के चलते जनता में विशेष सम्मान रखते हैं। ऐसे में इस व्यक्तिगत क्षति को क्षेत्रवासियों ने भी गहरी संवेदना के साथ स्वीकार किया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को जन्नत में आला मुकाम अता फरमाए और परिवार को इस कठिन समय में सब्र और हिम्मत दे।
More Stories
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*
New Delhi 16 October 2026**TODAYS TOP NEWS* from UPAAJTAK news channel