March 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हापुड़ १८ मार्च २६ * उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग में मेयर सुनीता दयाल के फर्जी सिग्नेचर करने का मामला

हापुड़ १८ मार्च २६ * उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग में मेयर सुनीता दयाल के फर्जी सिग्नेचर करने का मामला

ब्रैकिंग न्यूज़

हापुड़ १८ मार्च २६ * उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग में मेयर सुनीता दयाल के फर्जी सिग्नेचर करने का मामला

अतुल त्यागी(ब्यूरो चीफ) हापुड़

हापुड़ * सामने आने के बाद नगर निगम के दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में कई दस्तावेजों पर मेयर के नकली हस्ताक्षर मिलने की पुष्टि हुई है। अब तक पांच ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें मेयर सुनीता दयाल के फर्जी सिग्नेचर किए गए थे। सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग में किराया कम करने का अधिकार मेयर सुनीता दयाल के पास है। ज्यादातर सामुदायिक केंद्र लगभग 11 हजार रुपये और जीएसटी पर बुक किए जाते हैं। मेयर चाहें तो किसी व्यक्ति को अधिकतम छह हजार रुपये तक की छूट दे सकती है। इसी व्यवस्था का फायदा उठाते हुए दो कर्मचारियों ने मेयर के नाम से फर्जी सिग्नेचर कर सामुदायिक केंद्र कम दरों पर बुक करा दिए।

#ghaziabad #suneetadayal

Taza Khabar