हाथरस27सितम्बर23*मेला श्री दाऊजी में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी का किया गया भव्य स्वागत।
हाथरस से सिटी रिपोर्टर वसीम की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
आज दिनांक 27.09.2023 को माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद हाथरस भ्रमण के लिये आये थे, साथ ही वे उसके मेला श्री दाऊजी महाराज व रेवती मैया के दर्शन करने के लिये पहुंचे। वहीं पर श्री कुशवाह क्षत्रिय शिविर में कुशवाह क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष श्री टेकपाल कुशवाह द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री जी को मार्ल्यापण व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही शिविर में चल रही प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाऐं दी गयी। श्री मौर्या जी द्वारा समाज के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श किया गया एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष को बधाई दी कहा कि बहुत ही भव्य तरीके से कुशवाह शिविर को सजाया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से श्री टेकपाल कुशवाह अध्यक्ष, श्री पीपी सिंह कुशवाह, श्री मूलचन्द्र कुशवाह, श्री प्रेम सिंह कुशवाह, श्री हर्षकान्त कुशवाह, श्री सतेन्द्र कुशवाह, श्री रजनेश कुशवाह, श्री लाल बहादुर कुशवाह, श्री वीर बहादुर कुशवाह, डॉ0 रामू कुशवाह, श्री प्रकाश चन्द्र कुशवाह, श्री शेखर कुशवाह आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कुशवाह क्षत्रिय संघ के मीडिया प्रभारी अमित कुशवाह द्वारा दी गयी।
वर्जन उपपमुख्यमंत्री:-
माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्या उपमुख्यमंत्री द्वारा कुशवाह क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष को धन्यवाद दिया गया। साथ ही कहा कि ऐसे प्रोग्राम समय-समय पर होने चाहिए।
अध्यक्ष – श्री टेकपाल कुशवाह द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया कि वह अपने कीमती समय में से भी हमारे समाज के व्यक्तियों के लिये समय निकालकर आये।

More Stories
अयोध्या १२ मार्च २६ * सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन
लखनऊ १२ मार्च २६ * इंसानियत शर्मसार! दिव्यांग मां-बेटे की हत्या के बाद महिला के शव से दरिंदगी, शवों के पास बैठकर पी शराब
मेरठ १२ मार्च २६ * जीएसटी अधिकारी वेवजह व्यापारियों को प्रताड़ित करना बंद करें -व्यापर मण्डल