हल्द्वानी30अप्रैल26*हल्द्वानी में सीएम धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित*
हल्द्वानी से जफर अंसारी की रिपोर्ट यूपीआजतक
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और मंत्री खजान दास सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कोटाबाग में एक बड़ा वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की बेहतर देखभाल के लिए 50 मास्टर ट्रेनर भी तैयार किए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पश्चिम बंगाल और असम के एग्जिट पोल पर बोलते हुए कहा कि जनता अब डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल पर भरोसा जता रही है। क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर तालमेल से ही विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ते हैं। इसलिए दोनों राज्यों में भाजपा की मजबूत सरकार बनने जा रही है।

नैनीताल जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बेहद गम्भीर मामला है इस पर जवाबदेही तय की जाएगी और जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।वहीं चार धाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी जगह बेहतर व्यवस्थाएं की हैं और यह सनातन की आस्था और भक्ति की कठिन पवित्र यात्रा है। मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में सभी श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया, उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह से सुगम और सुरक्षित है।
बाइट : पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

More Stories
सहारनपुर २२ जून २६ * ढेर हुआ 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह, सात हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में था वांछित
लखनऊ२२ जून २०२६ * राम मंदिर प्रकरण में एसआईटी ने अब तक मुख्यमंत्री को नहीं सौंपी रिपोर्ट, सूचना विभाग ने कुछ खबरों को बताया भ्रामक……
लखनऊ22जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें……………….*