हरिद्वार29मई26*राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, अमन गर्ग ने किया भव्य स्वागत
हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया, यूपीआजतक
हरिद्वार*लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं देश के लोकप्रिय जननेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने राहुल गांधी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उनका संघर्ष, समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
अमन गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी जी का उत्तराखंड आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा तथा प्रदेश की जनता के बीच विश्वास और मजबूती का संदेश लेकर आया है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर राहुल गांधी जी का स्वागत करते हुए उनके सफल दौरे की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की आवाज़ को बुलंद करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। राहुल गांधी जी का नेतृत्व देश में सामाजिक न्याय, युवाओं के अधिकार और जनकल्याण की राजनीति को नई दिशा दे रहा है।

More Stories
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुल्तानपुर28जुलाई26*अमहट मंडी की समस्याओं का “अंबार”, व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार – “जल्दी आंख खोलो”*
फतेहपुर28जुलाई26*फतेहपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।