हरिद्वार 15अक्टूबर 25भारतीय किसान यूनियन (नैन) में गीता नारंग को उत्तराखण्ड प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया
हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया
देहरादून।
भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने संगठन विस्तार के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश में नई जिम्मेदारी सौंपी है। यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने श्रीमती गीता नारंग को उत्तराखण्ड प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
गीता नारंग जी की नियुक्ति पर यूनियन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में राज्य की महिला किसानों की आवाज़ और मजबूत होगी।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने कहा कि गीता नारंग जी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देंगी। उनकी नियुक्ति से यूनियन में महिलाओं की भागीदारी और सक्रियता बढ़ेगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *टोले-टोले गए विधायक, शिविर की दी दस्तक*
मथुरा/अयोध्या 22 मई 26*लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला कार्यकारिणी की गई भंग*
नई दिल्ली22मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*