हरिद्वार रूडकी25अगस्त24* सोनू की मौत के बाद राजनेताओं ने घेरा सिविल अस्पताल
अरशद हुसैन 9997204820, 8077032828
एंकर , सोनू की मौत के बाद अब कांग्रेस पार्टी के नेता सहित भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के नेता भी रुड़की के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे जहां पर वह दरी बिछाकर धरने पर बैठे हुए हैं वही गौ संरक्षक टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं और फिलहाल पोस्टमार्टम पैनल और वीडियो ग्राफी के निगरानी में हो रहा है वहीं कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद का कहना है कि पुलिस की ज़्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि युवक की पुलिस द्वारा हत्या की गई है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द सस्पेंड किया जाए उनके खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया जाए वही आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह का कहना है कि ऐसे पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द सस्पेंड किया जाए और उनके खिलाफ गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज होना जरूरी है और वही ऐसे पुलिस कर्मियों को विभाग में रहने का कोई हक नहीं है और जिस तरीके से गुंडागर्दी की गई है और युवक की निर्मम हत्या की गई है यह विभाग के लिए बड़ी ही शर्म की बात है महक सिंह ने कहा कि ज़ब तक मृतक के परिजनों को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक उनका धरना ऐसे ही जारी रहेगा
More Stories
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 26*लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार कर रहे लखीमपुर खीरी जिले के नागरिकों के लिए अच्छी खबर
जालौन 28 अक्टूबर 26*राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 17 एमबीबीएस छात्र 3 महीने के लिए निलंबित,
लखनऊ28 अक्टूबर 26*यूपी के स्कूलों में समय पर कोर्स पूरा कराने पर जोर।*