हरिद्वार रुड़की20जुलाई24*बंद मकान में चोर वारदात को दे रहे थे अंजाम-मकान स्वामी ने मोबाइल में देखा लाईव तो भेज दी पुलिस…..
एंकर– रुड़की मे पूर्व सैन्य कर्मी के बंद पड़े आवास से चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त सैन्य कर्मी परिवार सहित देहरादून स्थित सरकारी आवास में थे और उन्होंने चोरी की घटना अपने घर में लगे सीसीटीवी के माध्यम से मोबाईल पर देखी तो रुड़की आ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कारवाई की मांग की है।
रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी सुनील भदोला ने बताया कि वह एक्स आर्मी मैन है और रिटायर होने के बाद मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस देहरादून में कार्यरत है और वह देहरादून अपने सरकारी आवास पर थे तभी दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने अपने मोबाइल पर देखा कि उनके घर में कुछ अज्ञात व्यक्ति गेट बंद रहे हैं। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत 112 पर दी और तुरंत वहां से अपनी कार के माध्यम से दोपहर करीब 3:30 बजे रुड़की पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी उन्हें पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर उन्होंने घर में देखा कि घर के अंदर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं और घर में रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ है। जब उन्होंने घर में देखा कि घर में रखी 30 हजार की नकदी व लाखों के जेवरात भी नहीं है तो उनके होश उड़ गए। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों की शिनाख्त कर जल्द खुलासे के दावे पुलिस ने किए हैं।

More Stories
सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,
लखनऊ4जुलाई26*इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ का तलाक-ए-हसन पर बड़ा फैसला।
देहरादून4जुलाई26*चोरी के गहने पहनकर बनाई रील, मालकिन ने पहचान कर नौकरानी को पहुंचाया सलाखों के पीछे