हरदोई31मई25*निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत
हरदोई।कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा गांव के मजरा बतला निवासी सचिन कुमार का विवाह बीते साल जुलाई माह में वंदना (24) के साथ हुआ था। वह गर्भवती थीं। चिकित्सक ने जांच के दौरान उन्हें मई माह के आखिरी सप्ताह में प्रसव होने की तारीख दी थी। बीती 29 मई बृहस्पतिवार को उन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी। पति ने उन्हें संडीला-बेनीगंज मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल भर्ती करा दिया।
चिकित्सक ने वंदना की जांच करने के बाद बताया कि पेट के अंदर बच्चा उल्टा हो गया है। इसलिए ऑपरेशन करना पड़ेगा। पति के मुताबिक ऑपरेशन के लिए 25 हजार रुपये शुल्क बताया गया। पति ने ऑपरेशन की हामी भरी। ऑपरेशन के दौरान वंदना ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। इसके बाद वंदना की तबीयत बिगड़ गई। देर रात उसकी मौत हो गई।
पति सचिन ने आरोप लगाया कि रात के वक्त चिकित्सक और स्टाफ चला गया था। इसलिए उचित इलाज के अभाव में वंदना की मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सचिन ने कोतवाली में अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामल
More Stories
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 11अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*