हरदोई30नवम्बर2022*जन सेवा केंद्र के संचालक से दिनदहाड़े 3 लाख 10 हजार की लूट, बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, घर से आंझी स्टेशन दुकान जा रहा था व्यापारी*
*हरदोई* शाहाबाद में जन सेवा केंद्र के एक संचालक से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। जिसमें बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचे की बटों से हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया, और 3 लाख 10 हजार रूपए छीन कर फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। शाहाबाद पुलिस ने नाकेबंदी करके बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना पाकर एसपी मौके पर शाहाबाद पहुंचे, और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बताते चले मंझिला थाना क्षेत्र के हाथीपुर निवासी राहुल द्विवेदी पुत्र संजय कुमार द्विवेदी से लूट हुई है। वह शाहाबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कल्लू में आंझी स्टेशन पर जनसेवा केंद्र चलाते हैं। राहुल अपने घर से एक बैग में 3 लाख 10 हजार रूपए लेकर बाइक से जनसेवा केंद्र जा रहे थे। पीड़ित के मुताबिक उसकी बाइक जैसे ही नगला गणेश मोड़ पर पहुंची। वैसे ही एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पीछे से आए। जिन्होंने तमंचे की बट से राहुल के सिर पर वार कर दिया, और तीन लाख 10 हजार की नकदी से भरा बैग छीनने लगे। राहुल ने विरोध किया तो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। दहशत में राहुल ने अपना रूपयो से भरा बैग छोड़ दिया। बदमाश राहुल को लहूलुहान करके बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और बदमाशों की नाकेबंदी के लिए पुलिस को चारों तरफ तैनात कर दिया। इधर सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे, और मौका मुआयना करने के बाद सीएचसी पहुंचकर घायल से बातचीत की। साथ ही तीन टीमों का गठन कर पुलिस को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए है। उधर गम्भीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।
More Stories
मुजफ्फरनगर2अक्टूबर26* NHM संविदा कर्मचारी संघ ने राकेश टिकैत से मांगा सहयोग, 10 वर्षों से लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील
मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 2026* रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किया शहीदों का नमन,,,,,,
कानपुर नगर 2 अक्टूबर 26*जलभराव की समस्या पर सवाल उठाना पड़ा भारी