June 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई29जून26*खाई में पलटा ऑटो, छह वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

हरदोई29जून26*खाई में पलटा ऑटो, छह वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

हरदोई29जून26*खाई में पलटा ऑटो, छह वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

 

हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रेभा मुरादपुर के निकट एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में छह वर्षीय मासूम की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।जानकारी के अनुसार, पिहानी थाना क्षेत्र के महमदपुर भगत गांव निवासी शिव प्रसाद अपने परिवार के साथ पाली क्षेत्र के महमदापुर गांव में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। उनके साथ छह वर्षीय मंचित और अन्य परिजन भी ऑटो में सवार थे।

*नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटा*

बताया जा रहा है कि चालक मुख्य मार्ग छोड़कर एक वैकल्पिक रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी कारणवश ऑटो रुका हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहीं मौजूद एक बच्चे ने खेल-खेल में ऑटो का एक्सीलेटर घुमा दिया। अचानक वाहन आगे बढ़ा और चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटा।हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद छह वर्षीय मंचित को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिव प्रसाद और नितिन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल से हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।