हरदोई28 mayi 26*छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर बांके से हमला,तीन घायल,मोहल्ले में दहशत…
हरदोई के संडीला कस्बे में छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया।दबंग शोहदों ने घर के बाहर पहुंचकर ऐसा तांडव मचाया कि पूरे मोहल्ले में चीख-पुकार और दहशत फैल गई। आरोप है कि बांके से किए गए जानलेवा हमले में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी खुलेआम धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़ित परिवार के मुताबिक दूसरे मोहल्ले के रहने वाले कुछ युवक काफी समय से इलाके में घूमकर लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे। परिवार का आरोप है कि उनकी 13 वर्षीय बेटी, जो कक्षा 9 की छात्रा है, स्कूल आते-जाते समय आरोपी उसका पीछा करते थे। इतना ही नहीं, युवक कई बाइकों से घर के बाहर आकर बैठते, सिगरेट के छल्ले उड़ाते और अश्लील हरकतें करते थे। करीब 15 दिन पहले मोहल्ले वालों ने विरोध कर युवकों को वहां से भगा दिया था, जिसके बाद से आरोपी रंजिश मानने लगे और परिवार को लगातार धमकियां दे रहे थे।
मंगलवार शाम मामला उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब छात्रा का 18 वर्षीय भाई दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि घर के बाहर बैठे युवकों का विरोध करते ही दबंग भड़क गए और बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेटे को बचाने दौड़े पिता और बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी युवक को भी नहीं छोड़ा गया। हमले में तीनों लहूलुहान हो गए। गंभीर हालत में दो घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि पिता का प्राथमिक उपचार कराया गया।
घटना के बाद मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों से बांका छीन लिया और पुलिस को सौंप दिया। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, इस वारदात ने एक बार फिर बेटियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं

More Stories
भागलपुर28मई26*गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत*
लखनऊ28मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें………..
नई दिल्ली28मई26 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें -*