March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई26 मार्च 26*हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी की मौत,तीन मौत से मचा कोहराम

हरदोई26 मार्च 26*हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी की मौत,तीन मौत से मचा कोहराम

हरदोई26 मार्च 26*हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी की मौत,तीन मौत से मचा कोहराम

 

हरदोई जिले में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।हरपालपुर थाना क्षेत्र के ईशेपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मोनू अपनी 28 वर्षीय पत्नी नीलम और 10 वर्षीय बेटी लक्ष्मी के साथ बाइक से सांडी जा रहे थे।यह परिवार अपनी मासूम बेटी की दवाई लेने के लिए घर से निकला था,लेकिन रास्ते में ही काल ने उन्हें घेर लिया। ​हादसा थाना हरपालपुर के ककरा गांव के पास हुआ,जहां सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पति,पत्नी व बेटी तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया,जिससे सड़क पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लिया है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।इस हृदयविदारक घटना से ईशेपुर गांव में कोहराम मच गया है और एक ही परिवार के तीन लोगों की असमय मृत्यु से हर कोई स्तब्ध है।

Taza Khabar