March 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई26अक्टूबर23*आतिशबाजी के गोदाम में हुआ विस्फोट ,तीन लोग गंभीर घायल*

हरदोई26अक्टूबर23*आतिशबाजी के गोदाम में हुआ विस्फोट ,तीन लोग गंभीर घायल*

हरदोई26अक्टूबर23*आतिशबाजी के गोदाम में हुआ विस्फोट ,तीन लोग गंभीर घायल*

*/ *हरदोई* गोपामऊ कस्बे के बड़ी बाजार में आतिशबाजी की गोदाम में भीषण विस्फोट होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बे के बड़ी बाजार निवासी तौहीक पुत्र जुम्मन के घर में पटाखा बनाने की फैक्ट्री का काम बरसों से चल रहा था। अचानक आज 3:00 बजे विस्फोट हो जाने से गोदाम में काम कर रहे तौहीक पुत्र जुम्मन, राहुल ( 25) पुत्र राजकुमार निवासी मिश्राना, धर्मेंद्र (26) पुत्र छोटे निवासी कचनारी गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट होने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई लोग अपने मकान से बाहर निकाल कर भागने लगे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकार शिल्पा कुमारी, एस डी एम सदर, फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर गहन जांच की। वही लोगों का कहना है कि यह गोदाम वर्षों से अवैध रूप से चल रही थी। वही कस्बे में बनाने व बेचने का सिर्फ तीन दुकानों को लाइसेंस है। जिसने जाहिद उर्फ बाबा, अकील, कमरुद्दीन को लाइसेंस प्राप्त है।
मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां ने बताया कि इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण भरे जा रहे छोटे अनार की बारूद में आग लगने के कारण कर कर रहे तीनों झुलस गए। बताया कि आतिशबाजी का कोई लाइसेंस नहीं है इस पर आगे कार्यवाही की जाएगी। तौहीद 32 पुत्र स्व जुम्मन बड़ी बाजार, राहुल 26 पुत्र कर कुमार नवासी मिश्रण, छोटे उर्फ हरपाल 22 वर्ष पुत्र सुरेंद्र।
मामले में पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि कस्बा गोपामउ में छोटे अनार में बारूद भरी जा रही थी, उसी से अचानक विस्फोट हुआ है, तीन घायलों में छोटे पासी की मृत्यु हो गई है। बाकी अन्य दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, उक्त बारूद दुकान की लाइसेंस नही है, थाना प्रभारी टड़ियावां को विधिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

Taza Khabar