हरदोई23अगस्त23*बरसात में कच्चा मकान गिरा, दबकर वृद्धा की मौत
पिहानी (हरदोई)
कोतवाली क्षेत्र के रसूल पुर में मंगलवार को भारी बारिश में कच्चा मकान भहराकर गिर गया। इसके मलबे में दबने से वृद्धा की मौत हो गई। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौक पर पर पहुंचे। घंटों मशक्कत के बाद वृद्धा को मलबे से बाहर निकाला गया। वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी 70 वर्षीय राम श्री उर्फ महदेई पत्नी स्वर्गीय रामेश्वर मंगलवार को भारी बरसात का घर में पानी भर जाने के कारण पानी साफ कर रही थी। इसी दौरान कच्चा मकान की दीवार गिर जाने से वृद्धा दब गई। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर भाग कर आये। घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह मिट्टी हटाकर वृद्धा को निकाला । तब तक वृद्धा रामश्री की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मनीष कुमार, कोतवाल सुनील दत्त कौल , कानूनगो गिरजा शंकर बाजपेई लेखपाल मनीष अस्थाना हलका इंचार्ज मनोज कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक राम श्री उर्फ महदेई के कमलेश कुमार व धनीराम दो बेटे हैं। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों को देवीय आपदा व मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ दिया जाएगा।
*हरदोई से सौरभ गुप्ता न्यूज़ यूपी आज तक*

More Stories
भागलपुर 13 अप्रैल 26*अधीक्षक मद्य निषेध ग्रुप सेंटर 3 भागलपुर लिखी चार पहिया वाहन के चालक ने लोगों से किया हाथापाई
पूर्णिया बिहार 1३ अप्रैल 26 सड़क दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों और घायलों को सहायता राशि का 24 घंटे के अंदर किया गया वितरण
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 26 दर्दनाक खबर: अधिवक्ता रईसुल आज़म का निधन, सिविल कोर्ट आज बंद