हरदोई23अक्टूबर24*रूपापुर चौकी में खुलेआम बसूली करने वाला सिपाही लाइन हाजिर।
हरदोई
थाना सवायजपुर जनपद हरदोई में तैनात आरक्षी लक्ष्मण सिंह चौहान (पीएनओ-192352420) द्वारा यूकेलिप्टस कटवाकर थाना पाली में स्थित लकड़ी की टाल पर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को अपने पदीय कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न करते हुए अकारण ही बिना किसी सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में रुकवाया गया तथा ट्रैक्टर को कमर्शियल कराए जाने के संबंध में कहा गया वायरल वीडियो में उक्त आरक्षी पर उत्कोच मांगने का भी आरोप लगाया गया। जिसके संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई द्वारा आरक्षी लक्ष्मण सिंह चौहान को प्रशासनिक आधार पर पुलिस लाईन स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी लाइन को इस निर्देश के साथ दी गई है कि 07 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें।*

More Stories
लखनऊ3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अनूपपुर3मई26*30 दिन से एक ,127 दिन से तीन एवं 13 दिन से एक कुल पांच हाथी जिले में मचा रहे तांडव
रोहतास3मई26*पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित*