हरदोई19मार्च25*महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की पहलः पिहानी में महिला कांस्टेबलों ने हेल्पलाइन नंबर और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
पिहानी कोतवाली की महिला कांस्टेबल प्रीति और हेड कांस्टेबल आनंद शुक्ला ने महिला सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कस्बे के चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया।
पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस आपातकालीन नंबर 102 और एंबुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उन्होंने साइबर अपराधों और डिजिटल सुरक्षा के बारे में भी बताया। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को अपराधों से बचने और सतर्क रहने की सलाह भी दी।

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर