May 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई19मई26*शाहाबाद तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन*

हरदोई19मई26*शाहाबाद तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन*

हरदोई19मई26*शाहाबाद तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन*

हरदोई के शाहाबाद तहसील क्षेत्र में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी शाहाबाद के माध्यम से दिया गया, जिसमें किसानों से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का उल्लेख किया गया है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आपूर्ति निरीक्षक शाहाबाद द्वारा राशन कार्ड में यूनिट जोड़ने का कार्य लंबे समय से लंबित है, जिससे किसान पिछले छह माह से कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

इसके अलावा सरकारी केंद्रों पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध न होने की शिकायत भी की गई। किसानों का कहना है कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कई वर्षों से क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज तौल के दौरान 1 किलो से 1.5 किलो तक कटौती की जा रही है, जबकि सरकार की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं है।

भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने नवीन मंडी शाहाबाद स्थित सरकारी क्रय केंद्रों पर छोटे किसानों और महिलाओं की फसल खरीद में प्राथमिकता न दिए जाने का मुद्दा भी उठाया। साथ ही अधिकारियों से अब तक खरीदे गए गेहूं का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की गई है।

किसानों ने निजी दुकानों पर यूरिया की अधिक कीमत वसूले जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन के अंत में चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Taza Khabar