हरदोई18जनवरी24*पिहानी —कड़ाके की शीतलहर में नेक कार्य, जरूरतमंदों को बांटे कंबल,ठंड में कम्बल वितरण पुनीत कार्य—– ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई
हरदोई
मिशन सुरक्षा परिषद हरदोई एवं शिया नेशनल फ्रंट हरदोई तत्वाधान में अप्रत्याशित रूप से बढ़े शीतलहरी एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए दिव्यांग, विधवा एवं वृद्ध लोगों को समाजसेवी स्वर्गीय हसन ताहिर जैदी के आवास पर कैंप लगाकर निशुल्क कंबल वितरण का आयोजन किया गया जिसमें डेढ सैकड़ा जरूरतमंदों को को कंबल वितरण किया गया। मुख्यअथिति के रूप में ब्लाक प्रमुख पिहानी कुशी बाजपाई जी,नगर अध्यक्ष पिहानी आदर्श सिंह नवनीत बाजपाई सेठ अरुण गुप्ता , ताहिर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सैफ हसन जैदी, गौरव गुप्ता ,डॉक्टर रहमत अली, शानू सिंह सभासद , गुफरान खान , उमाकांत सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुशी ने कहा कि ठंड में कंबल वितरण एक पुनीत कार्य है। मिशन सुरक्षा परिषद शिया नेशनल फ्रंट हमेशा ही से ही समाज सेवा करता चला रहा है। क्षेत्र के गरीबो,जरूरतमंदों में कंबल वितरित कर ठण्ड से राहत दिलाने का कार्य किया।कार्यक्रम कि अध्यक्षता शौज़ब ज़ैदी ज़िलाध्यक्ष मिशन सुरक्षा परिषद हरदोई /ज़िलाध्यक्ष शिया नेशनल फ्रंट हरदोई ने कि आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को कम्बलं वितरण करना सच्ची मानव सेवा है। यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है। इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता। समाजसेवी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। यु पी आज तक अनिल गुप्ता रिपोर्टर

More Stories
कानपुर नगर15जुलाई26*हर दर्द की दवा सिर्फ दुआ नहीं होती,कई बार किसी डॉक्टर की मेहनत खुदा से कम नहीं होती।*
कानपुर नगर15जुलाई26*इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद ग्राम अमौर चकबंदी प्रक्रिया से बाहर
कानपुर नगर15जुलाई26*गंदगी में बन रहे थे मोमोज, तीन निर्माणशालाएं बंद; 115 किलो संदिग्ध चटनी नष्ट*