हरदोई15सितम्बर*आयुष्मान कार्डो को अभियान चलाकर बनाये जाए-जिलाधिकारी*
*#हरदोई जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि 15 सितम्बर, से 30 सितम्बर 2022 तक आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित कर अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जायेगे। इस अभियान के दौरान विशेष रूप से ऐसे सभी परिवारो को लक्षित किया जाना है, जिनमें अब तक किसी भी सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं हैं एवं जो अन्त्योदय कार्डधारक परिवारों के सदस्य हैं।
उन्होंने बताया है कि आयुष्मान पखवाड़ा के प्रभावी अनुश्रवण हेतु जनपद स्तरीय टास्कफोर्स का गठन किया है, जिसमे मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, उपायुक्त, श्रम रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी तथा विवेक मिश्र, आयुष्मान भारत अभियान शामिल है। साथ ही आयुष्मान पखवाड़ा की प्रभावी मॉनीटरिंग हेतु तहसील स्तरीय टास्कफोर्स का गठन किया है जिसमे संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संबंधित तहसील परिक्षेत्र के समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारीगण, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, तहसील परिक्षेत्र के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक सप्लाई विभाग संबंधित तहसील के द्वारा मॉनीटरिंग की जायेगी।
उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया है कि अभियान के दौरान कार्य-योजना के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही का नियमित अनुश्रवण किया जाये। साथ ही टास्क फोर्स यह सुनिश्चित करेगी कि विभिन्न विभागों के फील्ड स्तरीय कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय आशाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लक्षित लाभार्थियों को नियत तिथि एवं स्थान पर आयोजित कैम्प में लाने एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने की व्यवस्था प्रभावी ढंग की जाएगी ।

More Stories
मुजफ्फरनगर19अगस्त26*मुजफ्फरनगर के एक जज सुर्खियों में…*
अयोध्या19अगस्त26*सड़क हादसे में दरोगा की मौत, सिपाही गंभीर रूप से घायल*
नई दिल्ली19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*