July 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई15जून26*पेट्रोल पंप पर 600 का पेट्रोल, 6000 का खेल! QR स्कैन के बहाने खाते फ्रीज कर ठगी करने वाला गैंग गिरफ़्तार

हरदोई15जून26*पेट्रोल पंप पर 600 का पेट्रोल, 6000 का खेल! QR स्कैन के बहाने खाते फ्रीज कर ठगी करने वाला गैंग गिरफ़्तार

हरदोई15जून26*पेट्रोल पंप पर 600 का पेट्रोल, 6000 का खेल! QR स्कैन के बहाने खाते फ्रीज कर ठगी करने वाला गैंग गिरफ़्तार

हरदोई में पेट्रोल पंप कर्मचारियों को निशाना बनाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सुरसा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर 600 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद बदमाशों ने QR स्कैन के जरिए ऐसा खेल खेला कि सेल्समैन को हजारों रुपये का चूना लग गया। बाद में उसका बैंक खाता भी फ्रीज हो गया और लेन-देन पूरी तरह ठप पड़ गया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तीन आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक 25 मई को नायरा पेट्रोल पंप पर पहुंचे दो युवकों ने 600 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि गलती से 6000 रुपये स्कैन हो गए हैं और बाकी रकम नकद वापस करने को कहा। सेल्समैन उनके झांसे में आ गया और नकदी लौटा दी। कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसका बैंक खाता फ्रीज हो चुका है और वह किसी भी तरह का लेन-देन नहीं कर पा रहा है। इसके बाद उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह कोई सामान्य ठगी नहीं बल्कि सुनियोजित साइबर फ्रॉड था। गिरफ्तार आरोपियों में हरदोई के मोहकमपुर निवासी अनुज और फर्रुखाबाद के रमन कुमार मौके पर जाकर वारदात को अंजाम देते थे, जबकि फर्रुखाबाद निवासी वीरेंद्र कुशवाहा तकनीकी काम संभालता था और बैंक खातों को फ्रीज कराने समेत अन्य साइबर गतिविधियों में शामिल था। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है।

सुरसा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 8 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही

Taza Khabar