हरदोई13मार्च25*होली और जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस के साथ वॉलंटियर्स भी होंगे तैनात
हरदोई
पिहानी में होली और जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पिहानी कोतवाल विद्यासागर पाल ने पीएसी बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया।फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ 30से ज्यादा वॉलंटियर्स भी तैनात रहेंगे।
जुमे की नमाज को देखते हुए पिहानी पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कस्बे के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कोतवाल ने कहा है कि जुम्मे की नमाज 2:00 से होगी व होली का रंग 1:00 बजे तक समापन हो जाएगा। सभी कस्बे वासी बात क्षेत्रवासी शांति का बनाए रखें।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR