हरदोई1जुलाई25*मोहर्रम जुलूस को लेकर पिहानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी: सीओ और कोतवाल ने किया रूट का निरीक्षण, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की तैयारी
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक✍️
पिहानी में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हरियावां के सीओ अजीत चौहान और पिहानी कोतवाल विद्या सागर पाल ने 7, 9 और 10 मोहर्रम के जुलूसों की तैयारियों का जायजा लिया।
सीओ और कोतवाल ने जुलूस मार्गों का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने सभी रास्तों की स्थिति का निरीक्षण किया। सीओ हरियावां ने नगर पालिका को रास्तों की मरम्मत के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पालिका ने कुछ स्थानों पर मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया है।
प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है कि मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकले। सीओ अजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान कोई भी अशांति फैलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार