February 4, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई04फरवरी25*भैंसटा नदी में गिरी फॉर्च्यूनर के उड़े परखच्चे, तीन गंभीर घायल

हरदोई04फरवरी25*भैंसटा नदी में गिरी फॉर्च्यूनर के उड़े परखच्चे, तीन गंभीर घायल

हरदोई04फरवरी25*भैंसटा नदी में गिरी फॉर्च्यूनर के उड़े परखच्चे, तीन गंभीर घायल

भैसटा पुल पर लोहे की रेलिंग गायब, हादसों का सबक बना सई नदी का पुल

जिला अधिकारी का आदेश बेसर, लोहे की रेलिंग लगवाने के पहले से ही थे निर्देश

घायलों के लिए पिहानी पुलिस बनी मसीहा, कोतवाल संजय त्यागी ने तत्काल घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, सभी घायल हरदोई रिफर

यूपी आज तक रिपोर्टर अनिल गुप्ता

पिहानी कस्बे के भैंसटा पुल पर रेलिंग न होने व फॉर्च्यूनर गाड़ी के अनियंत्रित होने की वजह से नदी में जा गिरी। गनीमत यह रही कि वर्तमान समय नदी में अधिक पानी नहीं था। आए दिन भैसटा पुल पर हादसे होते रहते हैं। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को कुछ माह पूर्व साइड में लोहे की रेलिंग लगाने के निर्देश दिए थे। परंतु आदेश ठंडे बस्ते में चला गया। सोमवार करीब 10:30 बजे फॉर्च्यूनर असंतुलित होकर व पुल पर लोहे की रेलिंग ना होने की वजह से नदी कीखाई मे गिर गयी। फॉर्च्यूनर गाड़ी में पांच लोकसभा थे। दस फीट गहरी नदी की खाई में गिरने से फॉर्च्यूनर के पर कच्चे उड़ गए। जिंससे सवार सिद्धांत अग्रवाल पुत्र विष्णु अग्रवाल उम्र 28 वर्ष निवासी नयी बस्ती जनपद लखीमपुर, शुभम सक्सेना पुत्र राधाराम सक्सेना निवासी लखीमपुर,अमन वर्मा पुत्र राजेश कुमार वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी राजगढ़ जनपद लखीमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। फॉर्चुनर गाड़ी HR51BP1111 मे सवार 5 व्यक्तियों मे से 3 व्यक्ति घायल हुए। पिहानी पुलिस व कोतवाल संजय त्यागी ने तत्परता दिखाते हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया।

फोटो परिचय—
1 भैसटा सई नदी के 10 फीट गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर

2 भैसटा सई नदी पर पुल की लोहे की गायब रेलिंग

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.