हरदोई03अक्टूबर*क्षत्रिय महासभा हरदोई ,विजयदशमी दशहरा पर्व को ऐतिहासिक बनाने में जुटी*
*विजयदशमी पर्व पर आर आर इंटर कालेज में इस बार ऐतिहासिक भीड जुटने की उम्मीद*
*कमलेंद्र सिंह*
हरदोई – विजयदशमी दशहरा पर्व को इस बार एतिहासिक बनाने को लेकर क्षत्रिय महासभा हरदोई ने पूरी तैयारी में जुटी दिखाई दे रही है।जिसके चलते पांच अक्टूबर को आर आर इंटर कालेज हरदोई परिसर में होने वाले दशहरा कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।ये जानकारी सोंमवार को क्षत्रिय महासभा हरदोई के जिलाध्यक्ष राजपाल सिह द्वारा की गई एक प्रेस वार्ता में दी,गई।राजपाल सिंह ने कहा कि इस बार विजयदशमी का पर्व बृहद रूप से मनाया जाएगा जिसमें सर्वप्रथम मेधा अभिनंदन में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में अच्छे अंक पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम का प्रारंभ क्षत्रिय भवन हरदोई में सुबह हवन पूजन से होगा।ततपश्चात आरआर इंटर कॉलेज में 11:00 शस्त्र पूजन किया जाएगा।कार्यक्रम में विदुषी साध्वी प्रज्ञा भारती पंछी देवी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगी। विशिष्ट अतिथि में दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश ,जेपी सिंह राठौर सहकारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ,पंकज सिंह विधायक नोएडा, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू विधायक सवायजपुर, एके सिंह राठौर पूर्व आईएएस ,राम बहादुर सिंह डायरेक्टर पीसीएस, मुख्य रूप से शामिल रहेंगे ।युवा मोर्चा प्रभारी सीमा सिह ने कहा इस कार्यक्रम को सफल बनाने का पूरा प्रयास किया गया है,जिसको लेकर महासभा की युवा मोर्चा टीम द्धारा सारी तैयारियां कर ली गई है।इस मौके पर प्रमुख रूप से राजेश सिंह,शिव शरण सिंह चौहान जिला राजकुमार सिंह राजेंद्र सिंह एस के सिंह प्रयाग सिंह अखिलेश सिकरवार गौरव भदौरिया अखिलेश सिंह अशोक सिंह लालू प्रशांत सिंह ज्ञानू
योगेंद्र सिंह (कसरावा) अध्यक्ष युवा मोर्चा पवन सिंह युवा मोर्चा दीपू सिंह औरेनी अमित सिंह चठिया मनीष सिह रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।।
More Stories
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,