हरदोई02नवम्बर24*एक करोड़ से अधिक लागत से बनेगा नुमाइश चौराहा*
*हरदोई*
उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने चौराहे के सुंदरीकरण के लिए 1 करोड़ 7 लाख 20 हजार रुपए के प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। शहर के नुमाइश चौराहे के चारों ओर पथ-वे का निर्माण कराया जाएगा। शहर का नुमाइश चौराहे पर यातायात का दबाव काफी अधिक रहता है। ऐसे में पथ-वे बन जाने से लोगों को काफी बड़ी राहत मिलेगी। पथ-वे के निर्माण से चौराहे के चारों ओर लगने वाला अतिक्रमण भी हटेगा और यातायात व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है। नुमाइश चौराहे पर बनने वाले शहर के पहले पथ-वे पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। नुमाइश चौराहे पर बनने वाला पथ-वे सामान्य डामरीकृत मार्ग से करीब 6 इंच ऊंचा बनेगा जिससे पैदल चलने वालों को काफी लाभ मिलेगा। कार्य प्रभारी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम अनमोल कुमार ने बताया कि नुमाइश चौराहे पर काम कराए जाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है काम भी शुरू कर दिया गया है। चौराहे पर लाइटिंग अन्य सुंदरीकरण के काम कराए जाने हैं। पथ-वे का निर्माण भी जल्द होगा।

More Stories
सुलतानपुर८ जून २०२६ * यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण ।
सुल्तानपुर ८जुन २०२६ * पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर द्वारा जनसुनवाई कर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश।
कानपुर देहात8जून26*मंत्री प्रतिभा शुक्ला के हस्तक्षेप से सुलझा बड़ा विवाद, परिजनों को मिला मुआवजा