हरदोई 23/11/25*पिहानी के जहानीखेडा में नेपाली बस और एंबुलेंस में भिड़ंत, बेटे का इलाज करने जा रही मां की मौत
हरदोईज*हनीखेडा चौकी के अंतर्गत हरिहरपुर धर्म कांटा के पास घोड़ा की जान बचाने मे नेपाली बस गलत दिशा में आने पर एंबुलेंस से आमने-सामने भिडन्त हो गई।
दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार से उनकी खुशियां एक झटके में छीन लीं। एंबुलेंस से अपने बेटे का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज करने जा रही मां अंजुम बेगम उम्र 45 वर्ष निवासी शाहजहांपुर की मौत हो गई। अंजुम बेगम के बेटे का शाहजहांपुर में एक्सीडेंट से हेड इंजरी हो गई थी। दूसरी तरफ नेपाली टूरिस्ट बस में सभी नेपाली दिल्ली जा रहे थे। हरिहरपुर धर्म कांटा के पास अचानक घोड़ा सामने आ गया। इसके बचने के चलते बस उल्टी साइड में आ गई। दूसरी तरफ से एंबुलेंस आ रही थी जिसके कारण आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के समय पत्रकार इमरान, सुखदेव व महीम खान की मदद से घायल साबिर व अन्य को पसिगवा अस्पताल भेजा गया। अंजुम बेगम की मौके पर ही मौत हो गई। इस गमगीन माहौल देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई।

More Stories
मथुरा 6 मार्च 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफिंग*
मथुरा 6 मार्च 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारीयो द्वारा अपने अपने अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*
मिर्ज़ापुर 6 मार्च 26*विकास खण्ड पहाड़ी में ग्राम चौपाल लगाया गया