हरदोई 07 अप्रैल 24*भाजपा ने चुनाव संचालन के लिए खोला कार्यालय, प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र
हरदोई पिहानी
यूपी आज़ तक रिपोर्टर कंचन गुप्ता
राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक वाजपेई ,विधायक श्याम प्रकाश, सांसद भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत, जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई भाजपा ने कस्बे में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक बाजपेई ने कहा कि चुनाव के लिए हमें संकल्पित होकर आगे बढ़ना है। हमारा लक्ष्य है कि हमें अपने बूथ पर विजय प्राप्त करना होगा।
वहीं, नौ अप्रैल को नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर हवन कराना है। 14 अप्रैल को हर बूथ पर आंबेडकर की जयंती मनानी है। इसके अलावा 17 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर सभी घरों में दस्तक देनी है और 23 अप्रैल को हनुमान जयंती पर बूथ स्तर पर हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजित किया जाये।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का लगातार विकास करते हुए भारत को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोद) 2047 तक भारत को विश्व गुरू) बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत को विश्व गुरू बनाने का कार्य भाजपा सरकार ही कर सकती है। इसलिए आप सभी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं। हम सब कार्यकर्ताओं को मिलकर हर बूथ पर जीत का परचम फहराना है।
भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य भाजपा सरकार ही कर सकती है–श्याम प्रकाश
विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर प्रधानमंत्री मोदी के गरीब कल्याण व जनहितैषी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और लाभार्भियों से संपर्क कर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट देने की अपील करें। जनता के आशीर्वाद से 400 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भाजपा प्रदेश के हर बूथ के साथ भाजपा के प्रत्याशी को जिताये। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन , पारुल दीक्षित ने भी संबोधित किया ।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak