हरदोई ११ फरवरी २६ * धामापुर फ्लाईओवर पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक सुरक्षित; मौके पर जुटी भीड़, बाद में पहुँची पुलिस
यूपीआजतक रिपोर्टर अनिल गुप्ता
पिहानी/हरदोई। जहानी खेड़ा चौकी क्षेत्र के धामापुर फ्लाईओवर पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया, जब गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा।स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना काफी अधिक मात्रा में लदा हुआ था। फ्लाईओवर पर चढ़ते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली पलट गई। पलटते ही सड़क पर गन्ना बिखर गया, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।घटना के बाद काफी देर तक फ्लाईओवर पर अव्यवस्था का माहौल बना रहा। मौके पर जुटी भीड़ और खड़े वाहनों के कारण जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद जहानी खेड़ा चौकी इंचार्ज कैलाश चंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने लोगों को हटाकर रास्ता खाली कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।
वहीं, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए क्रेन और मजदूरों की मदद से पलटी ट्रॉली को सीधा कराया और सड़क पर बिखरे गन्ने को हटवाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद फ्लाईओवर पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।हादसे के बाद क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही, फ्लाईओवर पर सुरक्षा इंतजाम और निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय-समय पर ऐसे वाहनों की जांच और सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

More Stories
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली26अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*