हरदोई में डीएम का गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण, 24 घंटे में लंबित डिलीवरी पूरी करने के निर्देश
हरदोई *हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय ने शहर के जिंदपीर चौराहा स्थित दो एलपीजी गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने बीपीसीएल के दोनों रिटेल आउटलेट्स का स्टॉक रजिस्टर चेक किया, जो अपडेटेड पाया गया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने यह भी जांचा कि सबसे पुरानी पेंडिंग बुकिंग कौन-सी है जिसकी अब तक डिलीवरी नहीं हुई है। जांच में सामने आया कि दोनों एजेंसियों में लगभग 10 तारीख की कुछ डिलीवरी लंबित हैं, जिनकी सप्लाई आज की जा रही है।
डीएम अनुनय ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि 10 और 11 तारीख की जितनी भी बुकिंग लंबित हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले भी एजेंसी संचालकों की बैठक में उन्हें डिलीवरी व्यवस्था सुधारने और संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन लगातार इस पर निगरानी रखे हुए है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने जनपद के उपभोक्ताओं से भी अपील की कि गैस बुकिंग के बाद तुरंत एजेंसी पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बुकिंग के बाद डिलीवरी होने में लगभग 48 से 72 घंटे का समय लग रहा है और सिलेंडर की डिलीवरी घर पर OTP के माध्यम से की जाएगी। डीएम ने कहा कि यदि तीन दिन के बाद भी डिलीवरी नहीं होती है तो उपभोक्ता कंट्रोल रूम पर संपर्क करें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस एजेंसियों पर प्रशासन की कड़ी नजर है और हरदोई में किसी भी तरह की गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी।

More Stories
कौशाम्बी 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 16 मार्च 26*स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मे विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर रैली*
कौशाम्बी 16 मार्च 26*जनपद के 759 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि हस्तांतरित*