हमीरपुर28सितम्बर*दुर्घटना की विवेचना किसी अन्य पुलिस अधिकारी से कराए जाने की मांग को लेकर एसपी को दिया प्रार्थना पत्र
एसपी ने न्याय का दिया आश्वासन
हमीरपुर |28 सितंबर कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव निवासी युवक बलसिंह 12 सितंबर को बाइक से सुमेरपुर की ओर से हमीरपुर की तरफ आ रहा था | तभी दिव्यांश होटल के पास सुमेरपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी | जिससे गिरकर बलसिंह घायल हो गया था | घायल युवक की तहरीर पर सुमेरपुर थाने में घटना की एफ आई आर दर्ज की गई | एफ आई आर की नकल घायल युवक के पिता बुजुर्ग रामशंकर यादव नें थाने जाकर मांगी तो दरोगा देवेंद्र कुमार से मिलने को कहा गया | इसके बाद दुर्घटना में घायल युवक के पिता रामशंकर थाना परिसर में बने देवेंद्र कुमार के कमरे में गया तो देखा कि वह शराब पी रहे हैं | घायल युवक के पिता ने उनसे एफ आई आर की नकल मांगी तो दरोगा ने बुजुर्ग से 5 हज़ार रूपये मांगे | बुजुर्ग ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि दरोगा ने कहा कि महोबा जाना पड़ेगा तभी बस के बारे में पता चलेगा | बल सिंह के पिता राम शंकर ने आज पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर मामले की विवेचना किसी अन्य पुलिस अधिकारी से कराने की मांग की है | बुजुर्ग ने बताया कि एसपी ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है |

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*