हमीरपुर24अगस्त2023*आटा पिसा कर घर वापस जाते समय पुरानी रंजिश के चलते डंडे से पीट कर मार डाला।
कुरारा 24 अगस्त*थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव से आटा पिसा कर घर वापस जाते समय पुरानी रंजिश के चलते डंडे से पीट कर मार डाला इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली से रौंद डाला। राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच की। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गिमुहा ग्राम पंचायत के मजरा सिद्धबाबा का डेरा निवासी मान सिंह यादव 75 वर्ष स्वर्गीय बाबूलाल सुबह दस बजे गेंहू की बोरी लेकर कुसमरा गांव स्थित आटा चक्की में पिसाने गया था। वापस बोरी लेकर पैदल साइकिल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में सुनसान जगह पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर डंडे से पीट कर मार डाला इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाकर रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई
तथा शव को जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना के समय आसपास मौजूद चरवाहो ने शोर मचा दिया जिससे वह ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।मृतक के पुत्र रामराज ने बताया कि जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मान सिंह अपनी पत्नी के साथ गिमुहां में निवास करता था। इसकी नातिन खुशबू इस वर्ष यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। गांव निवासी तिर्लोका ने बताया कि इनके नाम खेत का पट्टा हुआ था जिसका मुकद्दमा हाईकोर्ट प्रयागराज में चल रहा था। जिसका अभी फैसला नही आया है। गांव में इसकी माता के नाम पांच बीघा जमीन मिली है। जिसमे खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अचानक हुई इस वारदात से परिजनो में कोहराम मच गया। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआजतक

More Stories
बांदा13अप्रैल26*में दहेज हत्या का मामला, पीड़ित पिता ने लगाई न्याय की गुहार
प्रतापगढ़ १३ अप्रैल २६ * हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ १३ अप्रैल २६ * चोरी की बाइक और अवैध देशी बम के साथ चार युवक गिरफ्तार