हमीरपुर21अगस्त23*पीड़ित ने पुत्री की ससुराल वालों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग करने व पुत्री का उत्पीड़न करने की तहरीर दी।
कुरारा, हमीरपुर 21 अगस्त
कस्बा के बेरी तिराहा के समीप निवासी पीड़ित ने पुत्री की ससुराल वालों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग करने व पुत्री का उत्पीड़न करने की तहरीर पति सहित सास, ससुर,जेठ, जेठानी के खिलाफ थाने में दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
कस्बा के बेरी तिराहा के समीप निवासी रामविजय पुत्र मैया दीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अपनी पुत्री शिखा की शादी जनपद जालौन के कोटरा गांव निवासी सतेंद्र चौधरी पुत्र विनोद चौधरी के साथ उरई गेस्ट हाउस से 24 नवंबर 22 को की थी। तथा सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दस लाख रुपए नकद व पांच लाख रुपए का सामान दिया था।लेकिन शादी के कुछ समय बाद शिखा का पति सतेंद्र अतिरिक्त दहेज में एक क्रेटा गाड़ी व पांच लाख रुपए नकद की मांग की।जबपुत्री ने मना किया तो उसने मारपीट की। तथा 15 जनवरी 23 को पति व सास ससुर जेठ जेठानी ने मिलकर मारपीट की तथा कार व पैसा लाने का दबाव बनाया। जब पुत्री ने खबर दी तो मेने अपने पुत्र शिवम् को भेजा तो उन्होंने उसके साथ भी गाली गलौज व मारपीट की इसके बाद पुत्री के सारे जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति सतेंद्र चौधरी, ससुर विनोद चौधरी,सास सावित्री चौधरी,जेठ जितेंद्र चौधरी,जेठानी वर्षा चौधरी के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न कर अतिरिक्त दहेज की मांग शीला करने व प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मुकदमा दर्ज किया है।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक

More Stories
भागलपुर 13 अप्रैल 26*अधीक्षक मद्य निषेध ग्रुप सेंटर 3 भागलपुर लिखी चार पहिया वाहन के चालक ने लोगों से किया हाथापाई
पूर्णिया बिहार 1३ अप्रैल 26 सड़क दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों और घायलों को सहायता राशि का 24 घंटे के अंदर किया गया वितरण
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 26 दर्दनाक खबर: अधिवक्ता रईसुल आज़म का निधन, सिविल कोर्ट आज बंद