सोलन हिमाचल26जून24*गंभरपुल में बारिश से तबाही, बादल फटने की आशंका…तस्वीरें दे रही गवाही*
सोलन, एक तरफ बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई है, वहीं दूसरी तरफ बारिश से नुकसान की खबरें आना शुरू हो गई है। हर तरफ एक ही दुआ मांगी जा रही है कि 2023 की तरह तबाही न हो। जनपद के गंभरपुल के समीप बारिश से नुकसान का समाचार है। चूंकि, आकलन तो नहीं हुआ है, लिहाजा स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। लेकिन सामने आ रही तस्वीरें जाहिर कर रही हैं कि नुक्सान काफी हुआ है।
आशंका जाहिर की जा रही है कि बादल फटने की वजह से तबाही हुई है। आलम ये था कि तेज वेग से पानी पुल पर जमा हो गया। साथ ही सैलाब में मलबा भी आ गया। आधा दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त होने का समाचार है। पुल पर मलबा जमा होने की वजह से ट्रैफिक भी बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि एक मकान भी ध्वस्त हुआ है।
पुल के एक तरफ से पानी सीधा नदी में समा गया। अंतिम समाचार के मुताबिक जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन चल व अचल संपत्ति का नुकसान हुआ है। बता दें कि सोलन समेत सिरमौर के कई हिस्सों में दोपहर 2 बजे के बाद मूसलाधार बारिश हुई। तकरीबन एक से डेढ़ घंटे बारिश का क्रम जारी रहा।

More Stories
नई दिल्ली ५ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..
पूर्णिया बिहार 4 जून 26 APK फाइल का झांसा देकर मुखिया का नंबर पोर्ट, साइबर थाना ने दिलाई राहत
सहारनपुर4जून2026*स्पेयर पार्ट्स कारोबारी की पत्नी पूनम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया