सोनभद्र22मार्च25*सोनभद्र में नौ महिलाओं का एक ही पति-
सोनभद्र से मनोरमा भारती की खास खबर यूपीआजतक
सोनभद्र*यूपी के सोनभद्र जिले में एक व्यक्ति ने नौ महिलाओं से शादी कर उन्हें धोखा दिया। वह सरकारी नौकरी या अच्छा कमाने वाली महिलाओं को टारगेट कर शादी करता और उनके नाम से बैंक से लोन ले लेता था। कई महिलाओं से उसके बच्चे भी हुए, लेकिन बाद में वह पहचानने से इनकार कर गायब हो जाता। कुछ शादियां उसने शादी डॉट कॉम के जरिए भी की। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में जब संतकबीर नगर से आई एक महिला ने हंगामा किया, तब मामला सामने आया। शुक्रवार को एक शिक्षिका समेत तीन महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी राजन गहलोत ने शादी के बाद करीब 41 लाख रुपये का लोन भी निकलवा लिया, जिसे बच्चे की पढ़ाई और लखनऊ में मकान बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया।

More Stories
बांदा 28 अगस्त26*रक्षाबंधन पर बिसंडा पुलिस का महिलाओं एवं बालिकाओं को विशेष उपहार ,
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा 03 अन्तर्राजीय वाहन चोरो को गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 28 अगस्त 26* शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के 02 अभियुक्तगण व 01 अभियुक्ता (लुटेरी दुल्हन) सहित किया गिरफ्तार ।*