July 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर6जुलाई26*हलियापुर निवासी प्रज्ञा सिंह का भारतीय वायुसेना में चयन, क्षेत्र में खुशी

सुल्तानपुर6जुलाई26*हलियापुर निवासी प्रज्ञा सिंह का भारतीय वायुसेना में चयन, क्षेत्र में खुशी

सुल्तानपुर6जुलाई26*हलियापुर निवासी प्रज्ञा सिंह का भारतीय वायुसेना में चयन, क्षेत्र में खुशी

दिल में तूफान सा जज्बा हो तो आसमान की ऊंचाई भी छोटी

क्षेत्र के हलियापुर निवासी संजय सिंह एडवोकेट की पुत्री प्रज्ञा सिंह का भारतीय वायुसेना (एयर फोर्स) में लंबी छलांग चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।प्रज्ञा सिंह की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है प्रज्ञा सिंह गांव के साधारण शिक्षित परिवार में
22 /5/2006 को जन्म हुआ जिनके बाबा स्व: राम नरेश सिंह स्थानीय श्री सिंह राय भाले सुलतान इंटर कालेज में प्रवक्ता के पद पर थे उन्होंने परिवार व बच्चों को शिक्षित बनाया। शिक्षा को बढ़ावा देते प्रज्ञा सिंह संजय सिंह एडवोकेट की पुत्री प्रथम शिक्षा सेंट्रल स्कूल अयोध्या जनपद के कुमारगंज तथा एस एस पब्लिक स्कूल हलियापुर में कक्षा 8 तक विद्यालय टॉपर रही।तो वहीं श्री सिंह राय भाले सुलतान इंटर कॉलेज हलियापुर से अपने बड़े पापा अजय सिंह बड़े बाबू के संरक्षण में 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त कर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया। यहां भी विद्यालय में वह टापर पर रही
प्रज्ञा सिंह के चाचा सर्वेश सिंह सपरिवार हमेशा सहयोग करते रहे श्री श्याम वख्श सिंह महाविद्यालय से प्रज्ञा सिंह ने ग्रेजुएशन करने के बाद पुलिस भरती एवं दरोगा की भी परीक्षाएं अपना भाग्य आजमाती रहीं।इसी दौरान उन्होंने एयरफोर्स में भी अपना भाग्य आजमाया और इसका सुखद परिणाम यह रहा कि प्रज्ञा सिंह का एयर फोर्स में चयन हो गया। जिसमें ऑल इंडिया रैंकिंग में (61)वां स्थान है 30 जून को कर्नाटक के बेलगांव में एयरफोर्स ट्रेनिंग सेंटर में पहुंच कर ट्रेनिंग केंद्र के अधिकारियों के पास अपने प्रमाण पत्रों को जमा किया। जिसमें समस्त अहर्ताएं सही मिलने पर चयन की पुष्टि हुई।
प्रज्ञा सिंह के इस सफलता से क्षेत्र के युवा छात्र व छात्राएं बेहद खुश है जिसे प्रेरणा दायक बताया जा रहा है।
प्रज्ञा सिंह की इस उपलब्धि से परिवार तथा क्षेत्र के लोग इसे जिले के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं। प्रज्ञा सिंह से पूंछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसका श्रेय हम अपने माता पिता एवं शिक्षा देने वाले हमारे सभी गुरुजनों व श्री सिंह राय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह तथा श्री श्याम वख्श सिंह महाविद्यालय के सभी गुरजन शिक्षक एवं प्रबंधक श्री शंभू शरण सिंह जी को जाता है। जिनके आशीर्वाद से हम इस मुकाम पर पहुंच कर मंजिल को हांसिल किया है।

Taza Khabar