सुल्तानपुर23अक्टूबर25*70 साल के ब्राह्मण उमाशंकर दुबे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या,*…
सुल्तानपुर जिले स्थित अखंडनगर थाना क्षेत्र के खाँपुर पिलाई गाँव में मंगलवार (21 अक्टूबर 2025) की दोपहर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया।
यहाँ 70 साल के ब्राह्मण उमाशंकर दुबे की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
मामूली विवाद में हुई इस हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतक के बेटे दिलीप दुबे की तहरीर पर दर्ज FIR के अनुसार, उनके पिता अपने भैंसों को नदी के पास चराने गए थे।
दोपहर करीब एक बजे खुशामदपुर गाँव के रहने वाले विवेक उर्फ पिलु (राजेश कुमार का बेटा) और आशीष (हवलदार का बेटा) नाम के दो लोगों को बाकी कुछ लोग दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे।
इसी लड़ाई में उमाशंकर दुबे ने बीच-बचाव का प्रयास किया।
इसके करीब दो घंटे बाद, विवेक और आशीष कई साथियों के साथ वापस आए, जिनके पास डंडे, बेल्ट और तौर पर अवैध हथियार भी थे।
उन्होंने दुबे पर बर्बर हमला किया, जिससे उनका उपचार के दौरान निधन हो गया।
हमलावरों ने धमकी भी दी कि “हमने एक मार दिया, अगर कोई कार्रवाई करेगा तो और मार देंगे।”
गवाह रितेश यादव और आकाश, जो घटना के साक्षी थे, उसने भी इस घटना की पुष्टि की।

More Stories
कानपुर देहात27अक्टूबर25*स्कूल कालेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
लखनऊ27अक्टूबर25*सीएम ने भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।
दिल्ली27अक्टूबर25 *तो झूठी थी DU छात्रा पर एसिड अटैक की कहानी? लेना चाहती थी पुराना बदला; अब खुला राज…*