सुल्तानपुर13जून26*कुड़वार थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण*
*सुल्तानपुर*– जनपद के कुड़वार थाने में आयोजित थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद, राजस्व निरीक्षक आई.पी. सिंह, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार व एस आई दिनेश यादव उपस्थित रहे।
थाना दिवस में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों तथा अन्य शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की तथा उन्हें न्यायोचित सहायता और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण किया जा रहा है। वहीं राजस्व अधिकारियों ने भी संबंधित मामलों में मौके पर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

More Stories
जयपुर13जून26*कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की_*
नैनीताल13जून2026*लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने 01किलो 22 ग्राम चरस के साथ 01 युवक गिरफ्तार
महोबा 13जून26*5 जोड़े का सम्मेलन में हुआ निकाह, आल इंडिया मंसूरी समाज ने सम्मेलन में कराई शादी