सुल्तानपुर13अगस्त26*एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सीडीओ विनय कुमार सिंह सम्मानित*
सुल्तानपुर। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुल्तानपुर को मंडल स्तर पर द्वितीय तथा प्रदेश स्तर पर टॉप-7 में स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सुल्तानपुर के मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शासन के निर्देश पर जिले में 31 अगस्त 2026 तक 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले में 28,998 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष अब तक 20,900 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करना और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करना है। अभियान के तहत गार्डासिल क्वाड्रिवैलेंट एचपीवी वैक्सीन की एक खुराक दी जा रही है।
जिले में एचपीवी टीकाकरण जिला महिला चिकित्सालय, नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों तथा बुधवार और शनिवार को आयोजित नियमित टीकाकरण सत्रों में निःशुल्क किया जा रहा है।
अभियान की सफलता में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मंडल और प्रदेश स्तर पर मिली उपलब्धि को जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है !!

More Stories
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जयपुर13अगस्त26*कौन हैं ‘लेडी सिंघम’ IPS अमृता दुहन? देश के बेस्ट-100 पुलिस अधिकारियों में नाम,