June 25, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर12मार्च24*वर वधु को शादी में भेंट किया गया भारतीय संविधान,आमंत्रण कार्ड में उच्च शिक्षा का संदेश*

सुल्तानपुर12मार्च24*वर वधु को शादी में भेंट किया गया भारतीय संविधान,आमंत्रण कार्ड में उच्च शिक्षा का संदेश*

सुल्तानपुर12मार्च24*वर वधु को शादी में भेंट किया गया भारतीय संविधान,आमंत्रण कार्ड में उच्च शिक्षा का संदेश*

सुल्तानपुर-शादियों में दहेज के रूप में महंगे जेवरात और मोटी रकम देने की चर्चाएं आम होती हैं लेकिन बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैनी लोहरिया निवासी चंद्रभान की सुपुत्री नीलम संग पवन कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम देवरा के संग हुई।जिसमें वर वधु को भारतीय संविधान की पुस्तक उपहार स्वरूप उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जनपद सुलतानपुर के जिला महामंत्री पवन कुमार द्वारा भेंट किया गया!तमाम आडंबरों को किनारे कर बौद्ध रीति रिवाज से शादी संपन्न हुई,विवाह को देखने के लिए घराती और बारातियों के अलावा काफी संख्या में लोग देर रात तक डटे रहे।बौद्ध परंपरा के अनुसार दूल्हा दुल्हन को 22 प्रतिज्ञाएं दिलाई गई।खास बात यह रही कि नव दंपति नें भारतीय संविधान की शपथ ली।इस शादी के लिए जो आमंत्रण कार्ड छपवाया गया उसमें पारंपरिक तौर पर हिंदू देवी देवताओं की जगह तथागत बौद्ध,डॉ.भीमराव अंबेडकर,सम्राट अशोक, सावित्रीबाई फुले, रामस्वामी परियार, ज्योतिबा फुले की तस्वीरों को महत्व दिया गया।इसके अलावा विज्ञान व उच्च शिक्षा को मानव जीवन में मुक्ति का मार्ग बताया है।इस मौके पर तमाम सामाजिक कार्यकर्ता,कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे,जिनमें शिक्षक–दान बहादुर,सर्वेश कुमार, अमित कुमार,राम प्रकाश,राजकुमार (एस आई),इन्द्रेश कुमार ( सीआरपीएफ),सियाराम रावत (प्रधान पड़किया) व भारतीय संविधान की पुस्तक उपलब्ध कराने में संविधान जागरूकता मंच के सक्रिय साथी व शिक्षक जगध्यान यादव, रामबरन प्रजापति, राजदेव यादव,धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल का विशेष योगदान रहा।वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित रिश्तेदार द्धारा इस कार्य की खूब प्रशंसा की गई।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.