सुल्तानपुर12जुलाई26*बल्दीराय में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की तहसील इकाई का गठन, नितिन मिश्रा बने अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला महामंत्री*
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की बल्दीराय तहसील इकाई का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग सक्सेना के निर्देश पर रविवार को वरिष्ठ पत्रकार रणविजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए नितिन मिश्रा को तहसील अध्यक्ष, सुरेंद्र मिश्रा को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र शुक्ला को महामंत्री, युधिष्ठिर सिंह को सचिव तथा रंजीत सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह को संरक्षक मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार दीपक मिश्रा ने कहा कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया पत्रकारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि यह संगठन कथनी और करनी में अंतर नहीं रखेगा तथा पत्रकारों को अपनी खबरों में किसी पक्ष का हिस्सा बनने के बजाय निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष रामानंद मिश्रा ने कहा कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया अन्य संगठनों की कार्यशैली से अलग पत्रकारों के हितों और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन हर परिस्थिति में अपने पत्रकार साथियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ रहे हैं। उनका प्रमुख आग्रह है कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ-साथ गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान किया जाए।और संगठन के अयोध्या मण्डल महामंत्री नीरज तिवारी हमेशा पत्रकारों के सुख दुख में सदैव भागीदारी करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ तत्पर्य रहते हैं कार्यक्रम का संचालन कर्मराज शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामानंद मिश्रा, संगठन सचिव अवधेश गुप्ता, संगठन मंत्री रामराज पांडेय, कुड़वार ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी, अतुल प्रताप सिंह करुणा शंकर पांडेय राज कमल यादव जय प्रकाश सिंह अरुण साहू ज्ञानेंद्र तिवारी सुनील कुमार सिंह शेष कुमार अग्रहरि मीडिया प्रभारी अनिल निषाद, कृतेश सेन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी12जुलाई26*कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में वृक्षारोपण हुआ संपन्न*
कौशाम्बी12जुलाई26*बदनपुर नौगीरा टोल प्लाजा पर जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण*
कौशाम्बी12जुलाई26*भवंस मेहता महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक हुआ वृक्षारोपण अभियान*