सुल्तानपुर11जून24*जेठ मंगलवार पर सीडीओ ने किया हनुमान जी का पूजन अर्चन,भंडारे का शुभारंभ।
मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने जेठ मंगलवार के अवसर पर विकास भवन के मुख्य गेट के बगल स्थित प्रेरणा कैंटीन संचालक रवि यादव की तरफ से संचालित कार्यक्रम पर पवन पुत्र हनुमान जी का पूजन अर्चन किया । इस अवसर पर उन्होंने भंडारे का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया । इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडेय समेत विकास भवन के नाजिर मनोज श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसी के साथ कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के बगल अधिवक्ता जयशंकर द्विवेदी और समाजसेवी सर्वेश सिंह की तरफ से भंडारे का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर हलवे का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार से भंडारे का आयोजन किया गया है।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण