सुल्तानपुर07अप्रैल24*भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के भाई की सारे शाम हत्या,
यूपी के सुल्तानपुर जिले में घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार रविवार की देर शाम शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके दरियापुर तिराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के भाई की अज्ञात बदमाशों ने सरेशाम हत्या कर दी। नगर कोतवाली के दरियापुर तिराहे का जहां भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के भतीजे व डॉक्टर घनश्याम तिवारी के चर्चित हत्याकांड में आरोपी रहे विजय नारायण सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।घटना से आसपास हड़कंप मच गया सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विजय नारायण को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची जहां चिकित्सको के इलाज के दौरान विजय नारायण सिंह ने दम तोड़ दिया । घटना की सूचना लगते ही पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह बब्बन सिंह व भाजयुमो जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह परिवार वाले और सैकड़ो शुभचिंतक जिला चिकित्सालय पहुंच गए।वहीं घटना की जानकारी लगते ही एसपी सोमेन वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना के खुलासे को लेकर टीमों का गठन करते हुए कार्रवाई में जुट गए हैं। वहीं भाजपा नेता के भाई की हत्या से जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है*
More Stories
कांगड़ा 6 नवम्बर 26*हिमाचल में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, चंबा और कांगड़ा में कांपी धरती; घरों से बाहर निकले लोग*
कटिहार बिहार 6 अक्टूबर26 *कटिहार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन : 774 आशाओं को शोकॉज,
मथुरा 6 नवम्बर 26*ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2026 के बीच श्रद्धालुओं ने कुल 22 करोड़ 27 लाख 78 हजार 331 रुपये का दान दिया